NIRMAN SAMVAD

Blog Archive

Bookmark Us!
हमारे नवीनतम लेख
SET AS YOUR HOME PAGE


सुधी पाठकों की टिप्पणियां

सम्पूर्ण लेखों/रचनाओं के लिए Blog Archive का प्रयोग करें..

हमारे नवीनतम लेख/कवितायेँ

देह व्‍यापार की दारुण दास्‍तान

Posted by AMIT TIWARI 'Sangharsh' On 4/21/2010 02:15:00 PM


बड़े भाग मानुष तन पावामें गोस्वामी तुलसीदास देह की महिमा का बखान करते हैं. इस दुर्लभ देह के लिए देवता भी लालायित रहते हैं. तुलसीदास किसी स्त्री-देह या अन्य देह की बात नहीं कर रहे हैं. इस देह की दुर्लभता पर तुलसीदास ही नहीं बल्कि व्यापार भी कई अर्थगीत लेकर सामने आया. पहले दैहिक सुखों के लिए बाजार आवश्यक था, अब बाजार के लिए देह आवश्यक हो गयी है.
अब देह, बाजार में है. बाजार देह का मनचाहा इस्तेमाल कर रहा है. विज्ञापनों में, स्वागत में, हर ओर देह ही देह है. देह के बिना ना कोई विज्ञापन आगे बढ़ रहा है, ना ही तकनीक. आज हम देह-युग में जीने को अभिशप्त हैं. इसी देह-बोध से यह युग-धर्म संचालित है. धर्म हो या अर्थ, देह के बिना ना तो कोई मोक्ष देखता है, ना ही कोई दिखाता है.
देह को लेकर सदियों से संघर्ष होता रहा है. जमीन कम, जोरू के लिए ज्यादा ही जंग लड़े गए इस जगत में.
मेरे इस देह-गीत का लय केवल स्त्री-देह से जुड़ा हुआ नहीं है. आज देह-व्यापार का मायना बदल गया है. वेश्या यानि सिर्फ स्त्री नहीं, अब तो पुरुषों ने भी इस क्षेत्र में दखल दे दिया है. पुरुष वेश्या या वेश्या...
देह-व्यापार पुनः नैतिक-अनैतिक, वैध-अवैध के विमर्श से बाहर निकल, एक नयी परिभाषा गढ़ रहा है.
इसी देह-बल पर साम्राज्यवाद आगे बढ़ा. साम्राज्य और संसाधन का विस्तार बाहु-बल के बिना कैसे संभव था? भौगोलिक साम्राज्यवाद के विस्तार का आधार था ही देह-बल. इसे नकारना तब भी संभव नहीं था.
आज आर्थिक साम्राज्यवाद का दौर है. इस दौड़ ने अराजक-भोग की ओर मानवी सभ्यता को धकेल दिया. यह मानवी-सभ्यता अनैतिकता और अवैधानिकता की दीवार तोड़ डालने की स्थिति में पहुँच गयी है. वेश्या, स्त्री हो या पुरुष सभी देह बेच रहे हैं. केवल बिपाशा ही नहीं सलमान, जॉन और अन्य खान की भी देह उघड़ रही है. इनकी नंगी होती छाती बाजार को बल प्रदान करने में लगी है. सौन्दर्य बेंचें या शरीर, सभी वेश्यावृत्ति का ही हिस्सा तो है. जिस द्रौपदी को दुशासन निर्वस्त्र नहीं कर सका, वह काम तो महज एक साबुन की टिकियालिरिलकर दे रहा है.
सोचना यही है कि इस देह का क्या करना है? इसे बाबु जी की सेवा में लगाया जाय, बाबा की भक्ति में झोंका जाए, बाजार के हवाले किया जाय या फिर विज्ञापन की उघड़ती दुनिया के वश में कर दिया जाय?
वैसे संस्कृति, सभ्यता, समाज, परिवार के नाम पर देह का खुदरा व्यापार तो हो ही रहा है. निजाम कल का हो या आज का, इनका इंतजाम बिना स्त्री-देह के कैसे पूरा हो सकता है? चाहे नाम जो हो, देह का इस्तेमाल जारी है. तवायफ का डायलॉग याद है ना? घोषित और अघोषित, हर स्त्री वेश्या की ही तरह है. असुरक्षा और मजबूरियों के बीच स्त्री की इच्छा और अनिच्छा का स्पेस ही कहाँ है?
बाजार में पुरुष दर पुरुष की यात्रा में लहूलुहान जिंदगी के भीतर की दास्ताँ क्या है? कौन इसे पढ़ना चाहेगा? कौन इनके जख्मों को सहलाएगा?
शायद कोई नहीं.....


-Vijayendra
Editor

Nirman Samvad

Reactions: 

0 Response to "देह व्‍यापार की दारुण दास्‍तान"

पाश ने कहा है कि -'इस दौर की सबसे बड़ी त्रासदी होगी, सपनों का मर जाना। यह पीढ़ी सपने देखना छोड़ रही है। एक याचक की छवि बनती दिखती है। स्‍वमेव-मृगेन्‍द्रता का भाव खत्‍म हो चुका है।'
****************************************** गूगल सर्च सुविधा उपलब्ध यहाँ उपलब्ध है: ****************************************** हिन्‍दी लिखना चाहते हैं, यहॉं आप हिन्‍दी में लिख सकते हैं..

(हिन्‍दी/अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सम्मिलित रूप से लिखने के लिए ब्‍लॉग पृष्‍ठ के प्रारम्‍भ में दी गई सुविधा का प्रयोग सहायक होगा।)
*************************************** www.blogvani.com counter Text selection Lock by Hindi Blog Tips
Related Posts with Thumbnails

चिट्ठी आई है...

व्‍यक्तिगत शिकायतों और सुझावों का स्वागत है
निर्माण संवाद के लेख E-mail द्वारा प्राप्‍त करें

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Followers